Datia Assembly Bypoll: दतिया बीजेपी में बड़ी बगावत! आशुतोष तिवारी को टिकट मिलने से भड़के नरोत्तम मिश्रा के समर्थक, 24 घंटे का दिया अल्टीमेटम

Datia Assembly Bypoll: दतिया विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी के उम्मीदवार घोषित होते ही दतिया में बड़ा सियासी बवाल खड़ा हो गया है. आशुतोष तिवारी को टिकट मिलने से नाराज पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने खुला विरोध शुरू कर दिया है. बीजेपी जिला अध्यक्ष रघुवीर कुशवाहा समेत कई पदाधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया है और पार्टी आलाकमान को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है.

ADVERTISEMENT

Datia Assembly Bypoll
Datia Assembly Bypoll
Google CTA

मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) द्वारा उम्मीदवार के नाम की घोषणा करते ही स्थानीय संगठन में बड़ा राजनीतिक भूचाल आ गया है. दतिया से बीजेपी के जिला अध्यक्ष रघुवीर कुशवाहा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. सिर्फ जिला अध्यक्ष ही नहीं, बल्कि उनके साथ दतिया के सभी बीजेपी पार्षदों ने भी सामूहिक रूप से अपने पदों का त्याग कर दिया है. जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाहा की तरफ से इस्तीफे की यह प्रतिलिपि वरिष्ठ नेताओं नितिन नवीन और हेमंत खंडेलवाल को भेज दी गई है. इस औचक इस्तीफे के बाद से ही दतिया बीजेपी में असंतोष की लहर साफ देखी जा रही है और आगामी उपचुनाव से पहले पार्टी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं.