दतिया उपचुनाव में दामोदर यादव ने मुकाबला त्रिकोणीय बना दिया लेकिन कांग्रेस क्यों परेशान?
Datia By Election: दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों को विकास के मुद्दों से ज्यादा अपने ही नेताओं की गुटबाजी और भीतरघात का सामना करना पड़ रहा है.
ADVERTISEMENT

दतिया उपचुनाव
Datia Assembly Bypoll 2026: मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर होने जा रहे उपचुनाव के लिए प्रचार का शोर थमने की कगार पर है और 30 जुलाई को मतदान होना है. हालांकि, इस बार दतिया का चुनावी मुकाबला सिर्फ बीजेपी और कांग्रेस के चुनाव चिन्हों तक सीमित नहीं है, बल्कि दोनों ही दलों के भीतर सुलग रही गुटबाजी और भीतरघात (cross-party damage) का असर परिणाम पर पड़ता दिख रहा है.
