MP Assembly Bypoll: दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा बनाम कांग्रेस, दामोदर यादव की एंट्री से मुकाबला हुआ त्रिकोणीय! समझें पूरा समीकरण

दतिया विधानसभा उपचुनाव में आजाद समाज पार्टी के दामोदर यादव की एंट्री से मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है जो पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा और कांग्रेस की प्रतिष्ठा की बड़ी लड़ाई बन चुका है. आगामी 30 जुलाई को होने वाले इस चुनाव में 95,000 ओबीसी और अन्य जातीय वोटर्स की भूमिका जीत-हार के लिए सबसे निर्णायक साबित होगी.

ADVERTISEMENT

MP Assembly Bypoll
MP Assembly Bypoll
Google CTA

मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव की तारीखों का एलान होते ही सियासी पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया है. आगामी 30 जुलाई को होने वाली वोटिंग से पहले दतिया का रण पूरी तरह सज चुका है. हालांकि, इस बार का मुकाबला सिर्फ बीजेपी और कांग्रेस के बीच पारंपरिक नहीं रह गया है. आजाद समाज पार्टी (ASP) की तरफ से दामोदर यादव की एंट्री ने इस मुकाबले को त्रिकोणीय और बेहद दिलचस्प बना दिया है. अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा की सोशल इंजीनियरिंग काम आएगी? क्या कांग्रेस अपनी अंदरूनी कलह से उबर पाएगी? या फिर दामोदर यादव दोनों ही बड़ी पार्टियों का खेल बिगाड़ेंगे?