Datia By Election: दतिया में कांग्रेस का बड़ा दांव, घनश्याम सिंह को बनाया उम्मीदवार, जानें कौन हैं ये
मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने राजघराने के घनश्याम सिंह को उतारा है. उनका मुकाबला भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी से होगा.
ADVERTISEMENT

कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह
Datia Byelection Congress Candidate: मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर होने जा रहा उपचुनाव इस वक्त देश की राजनीति का सबसे बड़ा केंद्र बन चुका है. जहां एक तरफ बीजेपी ने पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटकर आशुतोष तिवारी को मैदान में उतार दिया है तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस ने भी अपना पत्ता खोलते हुए 72 साल के कद्दावर नेता और पूर्व जिला अध्यक्ष घनश्याम सिंह को अपना आधिकारिक उम्मीदवार घोषित किया है .
