दतिया उपचुनाव: कांग्रेस नेता अवधेश नायक ने खोला राज, बताया आखिर क्यों ठुकराया BJP का ऑफर, नरोत्तम मिश्रा को लेकर कही ये बड़ी बात

दतिया उपचुनाव के बीच दिग्गज ब्राह्मण नेता अवधेश नायक ने कांग्रेस प्रत्याशी के लिए प्रचार शुरू कर दिया है. 'एमपी तक' से विशेष बातचीत में उन्होंने बताया कि पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के आश्वासन के बाद वे मान गए हैं, साथ ही दावा किया कि नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से नाराज बीजेपी वोटर और बड़ा भीतरघात दतिया में कांग्रेस की बंपर जीत तय करेगा.

ADVERTISEMENT

अवधेश नायक
अवधेश नायक
Google CTA

MP Datia Byelection: मध्य प्रदेश की सबसे हॉटस्पॉट बन चुकी दतिया विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव ने सियासी पारा सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है. इस समय पूरे प्रदेश की निगाहें दतिया के सबसे चर्चित और बड़े ब्राह्मण चेहरे अवधेश नायक (Awadhesh Nayak) पर टिकी हुई थीं. पिछले काफी समय से चुप्पी साधे घर बैठे अवधेश नायक को मनाने के लिए कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही पार्टियों के दिग्गज नेता एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे थे. लेकिन अब अवधेश नायक ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है.