Datia By Election: 'अब मेरा कद बड़ा नहीं...', दतिया से टिकट कटने पर छलका नरोत्तम मिश्रा का दर्द, विरोधियों को दिया दोटूक जवाब

Datia By Election: दतिया उपचुनाव से पहले बीजेपी द्वारा टिकट काटे जाने पर वरिष्ठ नेता नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि पार्टी का फैसला सर्वोपरि है और शायद उनके अपने अंदर ही कोई कमी रही होगी.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर होने वाले आगामी उपचुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है. बीजेपी द्वारा इस सीट से पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटकर आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही थीं. अब इन तमाम अटकलों और अपनी कथित नाराजगी पर खुद नरोत्तम मिश्रा ने खुलकर अपनी पीड़ा जाहिर की है और विरोधियों को दोटूक जवाब दिया है.