Datia By-Election: दतिया उपचुनाव को लेकर पंडोखर सरकार की बड़ी भविष्यवाणी, बताया कौन सी पार्टी है प्रबल दावेदार!

Datia By-Election: मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी माहौल गर्म है. इसी बीच पंडोखर धाम के पीठाधीश्वर पंडोखर सरकार (गुरु शरण शर्मा) ने चुनावी नतीजों को लेकर बड़ा संकेत दिया है. उन्होंने बीजेपी की स्थिति को मजबूत बताया, लेकिन कांग्रेस के साथ कांटे की टक्कर की भी बात कही. विस्तार से जानिए पूरी बात.

ADVERTISEMENT

Pandokhar Sarkar Prediction on Datia Bypoll
पंडोखर सरकार ने दतिया उपचुनाव को लेकर कर दी बड़ी भविष्यवाणी!
Google CTA

मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी बेहद तेज हो गई है. बीजेपी और कांग्रेस, दोनों ही प्रमुख दलों ने इस सीट को जीतने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. इसी बीच, प्रसिद्ध पंडोखर सरकार ने दतिया उपचुनाव के नतीजों को लेकर एक हैरान करने वाली भविष्यवाणी कर दी है, जिसने राज्य के सियासी पारे को और बढ़ा दिया है. पंडोखर सरकार ने वैसे तो इस उपचुनाव को लेकर बहुत ज्यादा खुलकर कुछ भी कहने से फिलहाल इनकार किया, लेकिन उन्होंने राजनीतिक समीकरणों को लेकर एक बड़ा इशारा जरूर कर दिया है.