Datia By-election: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस के घनश्याम सिंह ने मारी बाजी, BJP की हार पर क्या बोली जनता?
Datia By-election: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस के घनश्याम सिंह ने भाजपा के आशुतोष तिवारी को 6,000 वोटों से हराकर जीत दर्ज की है. जनता का मानना है कि भाजपा द्वारा पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटना ही उसकी इस हार की सबसे बड़ी वजह बना.
ADVERTISEMENT

दतिया उपचुनाव में कांग्रेस के घनश्याम सिंह ने मारी बाजी,
Datia By Election: दतिया विधानसभा उपचुनाव के नतीजों ने प्रदेश की सियासत में हलचल पैदा कर दी है. कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने एक कड़े मुकाबले में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को लगभग 6,000 वोटों से शिकस्त दी है. घनश्याम सिंह ने शुरुआती दौर से ही बढ़त बनाए रखी और अंततः जीत का परचम लहराया.
