Datia By Election Result: दतिया में फिर बीजेपी की करारी शिकस्त, कौन हैं घनश्याम सिंह जिन्होंने फिर लहराया कांग्रेस का परचम?

Ghanshyam Singh Profile: मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने भाजपा के आशुतोष तिवारी को करीब 6,000 वोटों से हराकर बड़ी जीत दर्ज की है. पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के गढ़ माने जाने वाले दतिया में कांग्रेस की वापसी ने राजनीतिक समीकरण बदल दिए हैं. आखिर कौन हैं घनश्याम सिंह? जानिए उनका राजनीतिक सफर, राजघराने से संबंध और उनका सियासी सफर.

ADVERTISEMENT

Ghanshyam Singh
Ghanshyam Singh
Google CTA

Ghanshyam Singh Profile: मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में एक बार कांग्रेस ने बाजी मारी ली है. इस हाई प्रोफाइल सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने लगभग 6000 वोटों से भाजपा उम्मीदवार आशुतोष तिवारी को हरा दिया. मध्य प्रदेश की राजनीति में यह सीट इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि यह पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का गढ़ माना जाता रहा है, लेकिन इस बार पार्टी ने उनकी जगह आशुतोष तिवारी को मैदान में उतारा. वहीं कांग्रेस ने भी बड़ा दांव चलते हुए अपने कद्दावर नेता और पूर्व विधायक घनश्याम सिंह को उम्मीदवार बनाया था, जो कि पार्टी के लिए काफी फायदेमंद साबित हुआ. अब इस जीत के बाद आइए जानते हैं आखिर कौन है घनश्याम सिंह और कैसा रहा उनका सियासी सफर.