Datia By Election: कांग्रेस के घनश्याम सिंह की बढ़ीं मुश्किलें, क्या मीनाक्षी नटराजन जैसा होगा हाल?

मध्य प्रदेश के दतिया उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह पर दतिया स्टेट के महाराज राहुल देव सिंह ने नामांकन में अपनी संपत्ति की जानकारी छिपाने का आरोप लगाते हुए कलेक्टर से लिखित शिकायत की है.

ADVERTISEMENT

घनश्याम सिंह
घनश्याम सिंह
Google CTA

मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा सीट पर होने जा रहे उपचुनाव से ठीक पहले सियासी पारा अचानक गर्म हो गया है. यहां बीजेपी और कांग्रेस के बीच चुनावी जंग तो तेज थी ही, लेकिन अब कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह की उम्मीदवारी पर गंभीर सवाल खड़े होने लगे हैं. दतिया स्टेट के महाराज गोविंद राहुल देव सिंह ने घनश्याम सिंह पर चुनावी हलफनामे में अपनी संपत्ति की जानकारी छिपाने का संगीन आरोप लगाया है. इस संबंध में उन्होंने कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी के पास लिखित शिकायत भी दर्ज कराई है.