Datia By Election: क्या दतिया में दामोदर यादव बिगाड़ेंगे BJP-Congress का गणित? ग्राउंड रिपोर्ट में सामने आया जनता का मिजाज
दतिया उपचुनाव की ग्राउंड रिपोर्ट के अनुसार, बेरोजगारी और पुरानी समस्याओं को लेकर स्थानीय जनता में नाराजगी है, जहां भाजपा नरोत्तम मिश्रा के प्रभाव के दम पर जीत का दावा कर रही है.
ADVERTISEMENT

Datia By Election 2026
मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं. MP Tak की ग्राउंड टीम जब दतिया के राजगढ़ वार्ड क्रमांक 20 (दलित बहुल क्षेत्र) पहुंची तो स्थानीय लोगों और मतदाताओं ने क्षेत्र के मुद्दों और अपने राजनीतिक रुझान को लेकर बेबाकी से बात की.
