दतिया विधायक घनश्याम सिंह की विधायकी पर कानूनी तलवार, 33 साल पुरानी FIR छिपाने का आरोप; हाईकोर्ट पहुंची याचिका
दतिया उपचुनाव में जीत दर्ज करने वाले कांग्रेस विधायक घनश्याम सिंह के निर्वाचन को जबलपुर हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है. 1991 के आपराधिक मामले की जानकारी हलफनामे में छिपाने के आरोप पर जानिए पूरी कानूनी व सियासी इनसाइड स्टोरी.
ADVERTISEMENT

तस्वीर- घनश्याम सिंह के फेसबुक से
दतिया. मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट एक बार फिर कानूनी और राजनीतिक गलियारों में चर्चा के केंद्र में आ गई है. हाल ही में हुए उपचुनाव में जीत हासिल कर विधायक बने कांग्रेस नेता घनश्याम सिंह के निर्वाचन को अब जबलपुर हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है. बीजेपी नेता और अधिवक्ता दीपक बेलपत्री ने वकील शिवम गौतम के जरिए 17 सितंबर को यह याचिका दायर की है. याचिका में आरोप लगाया गया है कि घनश्याम सिंह ने अपने चुनावी हलफनामे में 33 साल पुराने एक आपराधिक मामले की जानकारी छिपाई है.
