MP: दतिया में क्यों कटा नरोत्तम मिश्रा का टिकट? बीजेपी के फैसले के पीछे सत्ता संतुलन, फीडबैक और नए पावर सेंटर की पूरी कहानी!
Datia By Election: दतिया उपचुनाव में बीजेपी ने गुप्त सर्वे और सत्ता संतुलन बनाए रखने के लिए दिग्गज नेता नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटकर आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया है, जिससे उपजे स्थानीय असंतोष के बीच अब मुख्यमंत्री मोहन यादव और संगठन की साख दांव पर लगी है.
ADVERTISEMENT

बीजेपी ने दतिया के 'रण' में उतारा नया चेहरा.(File Photo:ITG)
मध्य प्रदेश में बीजेपी ने ऐन वक्त पर एक ऐसा सियासी दांव खेला हैजिसकी उम्मीद खुद पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को भी नहीं रही होगी. पार्टी ने सबको हैरान करते हुए कल यानी 10 जुलाई को दिग्गज नेता नरोत्तम मिश्रा का टिकट काट दिया और उनकी जगह पूर्व संभागीय संगठन मंत्री आशुतोष तिवारी को चुनावी मैदान में उतार दिया है.
