Datia Bypoll: नरोत्तम मिश्रा की दावेदारी के बीच इन दो नामों की चर्चा, जानें दतिया उपचुनाव में बीजेपी का क्या है सियासी समीकरण

Datia Bypoll 2026: मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है. बीजेपी में पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा की दावेदारी सबसे मजबूत मानी जा रही है, लेकिन पार्टी के प्लान-बी के तहत रामनरेश यादव, रघुवीर कुशवाहा और धीरू दांगी जैसे नाम भी चर्चा में हैं. वहीं कांग्रेस भी उम्मीदवार चयन को लेकर रणनीति बनाने में जुटी है.

ADVERTISEMENT

Datia Assembly By Election
Datia Assembly By Election
Google CTA

मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव का बिगुल फूंक चुका है. नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है और मुख्य मुकाबला पारंपरिक रूप से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और कांग्रेस के बीच ही माना जा रहा है. हालांकि, इस बार आजाद समाज पार्टी से दामोदर यादव ने भी मैदान में ताल ठोक दी है, जिससे यहां मुकाबला त्रिकोणीय होता नजर आ रहा है. फिलहाल दोनों ही प्रमुख दलों, बीजेपी और कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों के नामों की आधिकारिक घोषणा नहीं की है. बीजेपी की तरफ से पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को टिकट मिलने की प्रबल संभावना जताई जा रही है, लेकिन पार्टी के भीतर दबी जुबान में इस बात की भी चर्चा तेज है कि अगर नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिला तो बीजेपी का 'प्लान बी' क्या होगा.