Datia bypoll 2026: दतिया उपचुनाव में कौन कितना मजबूत? वोट-वाइब ओपिनियन पोल के नतीजे आए सामने

Datia Bypoll 2026: दतिया में हो रहे उपचुनाव को लेकर वोट वाइब ने एक ओपिनियन पोल किया है, जिसके नतीजे सामने आ गए हैं. जानिए दतिया उपचुनाव में बीजेपी और कांग्रेस में कौन आगे है, किसे कितना वोट मिलने का अनुमान है, 2023 के चुनाव की तुलना में किस पार्टी का वोट शेयर बढ़ा या घटा, महिलाओं और पुरुषों का वोटिंग ट्रेंड क्या कहता है और क्या इस सीट पर कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी.

ADVERTISEMENT

Datia Bypoll 2026
Datia Bypoll 2026
Google CTA

दतिया उपचुनाव का प्रचार आज थम जाएगा, लेकिन वोटिंग से पहले इस सीट पर उपचुनाव को लेकर एक ओपिनियन पोल सामने आया है. सबके मन में एक ही सवाल है कि दतिया में कौन बाजी मारेगा? साल 2023 में कांग्रेस को मिली दतिया विधानसभा सीट अदालत के एक फैसले के बाद चली गई थी. तो क्या कांग्रेस दोबारा यहां खेला करेगी या बीजेपी खेल पलट देगी. ध्यान देने वाली बात है कि दतिया उपचुनाव का ऐलान होने के बाद बीजेपी ने नरोत्तम मिश्रा को टिकट न देकर अशुतोष तिवारी को टिकट दिया था. इसके बाद मध्य प्रदेश की सियासत में इस सीट की चर्चा जोरों पर थी.