दतिया उपचुनाव में हार के बावजूद आशुतोष तिवारी पर पार्टी होगी मेहरबान, मिल सकता है बड़ा पद ?

दतिया उपचुनाव में हार के बाद बीजेपी ने जिला कार्यकारिणी भंग कर दी है और नरोत्तम मिश्रा विरोधी खेमे से नया अध्यक्ष चुनने की तैयारी में है. पूर्व जिला अध्यक्ष रघुवीर कुशवाहा ने बिना सबूत और समीक्षा के इस निष्कासन को लेकर कार्यकर्ताओं में फैली नाराजगी पर दुख जताया है.

ADVERTISEMENT

आशुतोष तिवारी
आशुतोष तिवारी
Google CTA

दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह से मिली हार के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने जिले में नए राजनीतिक व सामाजिक समीकरण साधने शुरू कर दिए हैं. उपचुनाव में पराजय के तुरंत बाद बीजेपी शीर्ष नेतृत्व ने दतिया की पूरी जिला कार्यकारिणी और मोर्चों को भंग कर दिया है. हालांकि, पार्टी ने किसी भी बड़े नेता पर निलंबन की सीधी कार्रवाई न करके सामूहिक बदलाव और पुनर्गठन का संकेत दिया है.