Datia Bypoll: कांग्रेस के मंच से बीजेपी प्रत्याशी ने मांग लिए वोट! जीतू पटवारी ने ली चुटकी तो गूंज उठे ठहाके, वीडियो वायरल
Datia By Election: मध्य प्रदेश के दतिया उपचुनाव में चुनाव प्रचार के दौरान एक अनोखा नजारा देखने को मिला, जब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बीजेपी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को अपने मंच पर बुलाकर माइक थमा दिया. इसके बाद बीजेपी उम्मीदवार ने कांग्रेस के मंच से ही जनता से अपने लिए वोट और आशीर्वाद मांग लिया.
ADVERTISEMENT

Datia By Election
मध्यप्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो चुकी हैं. आरोप-प्रत्यारोप के इस दौर में अब एक ऐसा दिलचस्प वीडियो सामने आया है, जिसने चुनावी माहौल की तल्खी को कम कर उसमें हल्का-फुल्का हास्य घोल दिया है. चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रत्याशी आशुतोष तिवारी का अचानक आमना-सामना हो गया. इसके बाद दोनों नेताओं के बीच जो नोकझोंक और व्यंग्य बाण चले, उसने वहां मौजूद लोगों को ठहाके लगाने पर मजबूर कर दिया. विस्तार से जानिए पूरी कहानी.
