Gen-Z वोटरों ने दतिया में किसे बनाया पहली पसंद, Rudra Research के सर्वे में सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े 

Datia Bypoll Rudra Research Survey: दतिया उपचुनाव के बाद आए रुद्रा रिसर्च के सर्वे ने वोटिंग पैटर्न की दिलचस्प तस्वीर पेश की है. किस उम्र के मतदाताओं ने किस पार्टी पर भरोसा जताया, पुरुष और महिला वोटरों का रुख क्या रहा और किन आंकड़ों ने बीजेपी की चिंता बढ़ा दी, जानिए पूरी रिपोर्ट में.

ADVERTISEMENT

दतिया उपचुनाव में किस उम्र के वोटरों ने किसका साथ दिया
दतिया उपचुनाव में किस उम्र के वोटरों ने किसका साथ दिया
Google CTA

Datia Bypoll Rudra Research Survey: मध्य प्रदेश के दतिया उपचुनाव के नतीजे सामने आने के बाद राजनीतिक दलों में हार-जीत का गणित शुरू हो गया है. बीजेपी जहां हार की समीक्षा बैठकें कर रही है और भीतरघात के आरोपों पर कार्रवाई में लगी है, वहीं दूसरी ओर रुद्रा रिसर्च के एक सर्वे ने यह साफ कर दिया है कि किस उम्र वर्ग और वर्ग के वोटरों ने किस पार्टी पर भरोसा जताया है. सर्वे के नतीजे बीजेपी के लिए चिंता का विषय बन सकते हैं.