गर्लफ्रेंड को मनाने को कलेक्टर ऑफिस पहुंचा युवक... फिर लव स्टोरी में आया नया मोड़, आखिर ऐसा क्या हुआ कि पहुंचा अस्पताल

Swapnil Wankhede IAS News: मध्य प्रदेश के दतिया में प्यार का एक ऐसा अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जिसे सुनकर खुद कलेक्टर भी हैरान रह गए. उत्तर प्रदेश के एक युवक की प्रेमिका ने शर्त रख दी कि जब तक वह दतिया कलेक्टर स्वप्नल वानखेड़े से मिलकर नहीं आएगा, वह उससे बात नहीं करेगी. फिर क्या था, आशिक निकल पड़ा.

ADVERTISEMENT

प्रेमिका को मनाने के चक्कर में बाल-बाल बची प्रेमी की जान
प्रेमिका को मनाने के चक्कर में बाल-बाल बची प्रेमी की जान
google news

Datia Collector Swapnil Wankhede: कहते हैं इश्क में इंसान कुछ भी कर गुजरने को तैयार हो जाता है, लेकिन मध्य प्रदेश के दतिया जिले से एक ऐसा हैरान करने वाला वाकया सामने आया है जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. यहां उत्तर प्रदेश से आया एक प्रेमी सिर्फ इसलिए भीषण गर्मी में भटकता रहा क्योंकि उसकी प्रेमिका ने उससे बात करने के बदले एक बेहद ही अनोखी शर्त रख दी थी. प्रेमिका की इस जिद को पूरा करने के चक्कर में युवक की जान पर बन आई. इसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. पूरा मामला दतिया के लोकप्रिय आईएएस और कलेक्टर स्वप्नल वानखेड़े से जुड़ा है.