Indore Swine flu: इंदौर में स्वाइन फ्लू से पहली मौत! सीनियर प्रोफेसर ने तोड़ा दम, सकते में प्रशासन

MP Swine Flu Case: इंदौर में स्वाइन फ्लू से पहली मौत की बड़ी खबर सामने आई है. देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (DAVV) के स्कूल ऑफ डेटा साइंस के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर वीबी गुप्ता ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

ADVERTISEMENT

indore_news
इंदौर में स्वाइन फ्लू से प्रोफेसर की मौत के बाद हड़कंप मच गया है.
Google CTA
▌

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

इंदौर में स्वाइन फ्लू से हुई मौत के बाद मचा हड़कंप

point

देवी अहिल्या बाई यूनिवर्सिटी के सीनियर प्रोफेसर ने तोड़ा दम

Indore Swine flu: इंदौर में इस साल स्वाइन फ्लू से पहली मौत हुई है. मृतक देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (DAVV) के सीनियर प्रोफेसर थे. निजी अस्पताल में इलाज के दौरान प्रोफेसर वीबी गुप्ता ने दम तोड़ दिया. प्रोफेसर गुप्ता आज डिस्चार्ज होने वाले थे. वह एक हफ्ते से हॉस्पिटल में एडमिट थे. स्वाइन फ्लू से पहली मौत होने से इंदौर में स्वास्थ्य विभाग से लेकर प्रशासन तक में हड़कंप मच गया है.