MP की ठंड बांटे मौत, जानें ग्वालियर में कैसे जानलेवा बनी सर्दी, हर तरफ पसरा है सन्नाटा
ग्वालियर में पड़ रही भीषण सर्दी अब जानलेवा साबित हो रही है. सर्दी की वजह से हार्ट अटैक, ब्रेन हेमरेज और लकवा के मरीज लगातार सामने आ रहे हैं. शनिवार की सुबह तो मॉर्निंग वॉक के लिए निकले एक शख्स की अचानक मौत हो गई.
ADVERTISEMENT

MP Weather, MP Weather Update, Cold wave in MP, Gwalior Weather, Gwalior News, MP News
MP Weather Update: मध्यप्रदेश में ठंड अब जानलेवा साबित होने लगी है. लगभग हर शहर में शीतलहर का प्रकोप चल रहा है और ठंड के कारण पूरा जनजीवन ठप हो गया है. सबसे बुरा असर देखने को मिला है मध्यप्रदेश के बड़े महानगर ग्वालियर में. ग्वालियर में ठंड की वजह से एक व्यक्ति की मौत हो गई. इस व्यक्ति की मौत तब हुई, जब वह सुबह मॉर्निंग वाक कर रहा था. माॅर्निंग वाक करने के दौरान ही व्यक्ति को हार्ट अटैक आया और पल भर में एक स्वस्थ व्यक्ति की मौत हो गई. मरने वाले की पहचान पुलिस अब तक नहीं कर सकी है.