MP: पासपोर्ट बनवाने दिल्ली गया था जबलपुर का इरशाद, प्रदर्शन में फंसा तो चेहरे पर लगे लोहे के छर्रे!
दिल्ली में संसद मार्च के दौरान मध्य प्रदेश के युवक के घायल होने और अस्पताल में छर्रे (पेलेट्स) निकाले जाने के बाद विवाद बढ़ गया है. जहां पीड़ित परिवार और अस्पताल सूत्र पेलेट गन के इस्तेमाल की बात कह रहे हैं, वहीं दिल्ली पुलिस ने इन आरोपों से साफ इनकार किया है.
ADVERTISEMENT

मध्य प्रदेश से दिल्ली गए इरशाद
दिल्ली में हाल ही में हुए संसद मार्च के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई पर एक नया विवाद खड़ा हो गया है. इस घटना में घायल हुए प्रदर्शनकारियों में मध्य प्रदेश के जबलपुर निवासी 25 साल के शेख इरशाद मंसूरी की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है. दिल्ली के लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में भर्ती इरशाद की सर्जरी कर उनके शरीर से छर्रे (पेलेट्स) निकाले गए हैं.
