'मोनालिसा हिंदू नहीं, उसे साजिश के तहत'...मुस्लिम युवक के शादी करने पर भड़के कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर, देखें क्या कहा

प्रयागराज महाकुंभ में अपनी नीली आंखों से रातों-रात इंटरनेट सेंसेशन बनी इंदौर की मोनालिसा अब अपनी शादी को लेकर विवादों में घिर गई है. एक मुस्लिम युवक से निकाह के बाद प्रसिद्ध कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे महाकुंभ को बदनाम करने की सोची-समझी साजिश और लव जिहाद का मामला बताया है.

ADVERTISEMENT

Devkinandan Thakur reaction on Monalisa
Devkinandan Thakur reaction on Monalisa
google news

Devkinandan Thakur reaction on Monalisa: यूपी के प्रयागराज महाकुंभ में रुद्राक्ष की मालाएं बेचते हुए अपनी नीली आंखों से लाखों लोगों का दिल जीतने वाली इंदौर की वायरल गर्ल मोनालिसा ने एक मुस्लिम युवक के साथ शादी कर ली है. मोनालिसा के इस कदम के बाद सोशल मीडिया पर तरह तरह से रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं. इसी बीच, प्रसिद्ध कथावाचक देवकीनंदन ठाकुरने इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया दी है. मध्य प्रदेश के इंदौर पहुंचे देवकीनंदन ठाकुर ने इस पूरे घटनाक्रम को सनातन धर्म के खिलाफ एक सोची-समझी साजिश करार देते हुए 'लव जिहाद' पर बेहद सख्त कानून बनाने की मांग की है.