इंदौर के मेगा इवेंट में छाई दिल्ली की देवोश्री, राहुल गांधी को लेकर कही ऐसी बात कि मच गया सियासी भूचाल!

Rahul Gandhi Indore News: इंदौर में राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम से पहले दिल्ली से पहुंची देवोश्री नाम की युवती अपने एक बयान को लेकर चर्चा में आ गईं. मीडिया से बातचीत में उन्होंने राहुल गांधी से शादी करने की इच्छा जताई और कहा कि अगर करीना कपूर जैसी अभिनेत्री राहुल गांधी को डेट करने की इच्छा जाहिर कर सकती हैं तो एक आम लड़की भी उन्हें पसंद कर सकती है.

ADVERTISEMENT

Rahul Gandhi Indore News
Rahul Gandhi Indore News
Google CTA

मध्य प्रदेश के व्यावसायिक केंद्र इंदौर में आयोजित होने जा रहे बहुचर्चित 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम को लेकर युवाओं और विद्यार्थियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. कांग्रेस पार्टी की ओर से यह दावा किया गया है कि इस भव्य कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए लाखों की संख्या में छात्रों ने अपना पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) कराया है. कांग्रेस इस आयोजन के जरिए युवाओं को पार्टी से जोड़ने और सीधे संवाद स्थापित करने की बड़ी कवायद में जुटी हुई है. इस बीच, कार्यक्रम स्थल और शहरभर में राहुल गांधी के पोस्टर्स और बैनरों से माहौल पूरी तरह से राजनीतिक रंग में रंगा नजर आ रहा है.