पुलिस विभाग में तैनात ड्राइवर फिरोज खान के पास 40 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति का खुलासा, अफसरों की गाड़ियां चलाकर बना अमीर ?
इंदौर PTC में पदस्थ पुलिस ड्राइवर फिरोज खान पर लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, आय से 11 करोड़ अधिक का खर्च और 33 संपत्तियों का खुलासा, 40 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति. जानें पूरा मामला .
ADVERTISEMENT

प्रतीकात्मक तस्वीर- AI
देवास/इंदौर: मध्य प्रदेश के देवास और इंदौर में लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाइयों में से एक को अंजाम दिया है. खाकी की आड़ में अकूत साम्राज्य खड़ा करने वाले पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय (PTC) इंदौर के प्रधान आरक्षक (चालक) फिरोज खान के ठिकानों पर जब लोकायुक्त की टीम पहुंची, तो अधिकारी भी बरामद संपत्तियों का ब्योरा देखकर दंग रह गए.
