2 महीने पहले मृतक देवकृष्ण ने पत्नी प्रियंका को लेकर प्रेमी कमलेश से क्या कहा था? धार हत्याकांड में आया नया एंगल
धार के राजोद में मिर्च व्यापारी देवकृष्ण पुरोहित की हत्या का सनसनीखेज खुलासा. पुलिस जांच में नया खुलासा हुआ है. 2 महीने पहले देवकृष्ण ने पत्नी प्रियंका को लेकर कमलेश को चेतावनी दी थी. पढ़ें पूरी कहानी.
ADVERTISEMENT

धार हत्याकांड में आया नया अपडेट.
मध्य प्रदेश के धार जिले के गोंदीखेड़ा से एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है जिसने रिश्तों की पवित्रता को तार-तार कर दिया है. एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर न केवल अपने पति के कत्ल की साजिश रची, बल्कि महज 1 लाख रुपये में अपने सुहाग का सौदा कर दिया. मिर्च व्यापारी देवकृष्ण पुरोहित की इस बेरहम हत्या के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है और लोग हत्यारों को फांसी देने की मांग को लेकर सड़कों पर उतर आए हैं. इधर पुलिस जांच में पूरे केस की और भी परतें खुल रही हैं. इसमें चेतावनी वाली बात भी सामने आई है.