सुपारी किलर से पति की हत्या कराने वाली प्रियंका का बेडरुम में मिसविहैव वाला वीडियो आया सामने, घटना वाली रात की एक और कहानी पता चली

धार हत्याकांड में बड़ा खुलासा! आरोपी पत्नी प्रियंका का बेडरूम वीडियो आया सामने, पति और सास से उलझती दिखी. चचेरी बहन के पति (जीजा) कमलेश परिहार के प्यार में पागल प्रियंका ने कैसे रची पति की हत्या की साजिश? देखिए वायरल वीडियो और रिश्तों के कत्ल की पूरी कहानी.

ADVERTISEMENT

NewsTak
प्रियंका का वो चेहरा सामने आया जिसका जिक्र ननद और सास ने किया था.
google news

"बड़े शौक से बनाया था अपने दिल में तुम्हारे लिए घर...जब रहने की बारी आई तो तुमने ठिकाना ही बदल लिया." ये शेर कुछ हद तक ही प्रियंका की खतरनाक अदाओं से मेल खाती हैं क्योंकि उसने केवल ठिकाना ही नहीं बदला बल्कि उस घर और घरवाले को भी तबाह कर दिया. इस हत्याकांड में अब खुलासे दर खुलासे हो रहे हैं. मामले में एक वीडियो सामने आया है जिसमें बेडरुम में प्रियंका पति और सास से बहस करती हुई देखी जा सकती है. एक वीडियो में तो वो चेतावनी देते हुए भी नजर आ रही है.