'प्रियंका के पति की हत्या नहीं करना चााहता था, पर...' प्रेमी का कबूलनामा, 10 रु. के लिए तरसती पत्नी के खौफनाक इंतकाम की इनसाइड स्टोरी

Dhar Devkrishna Murder News: धार के देवकृष्ण हत्याकांड में आरोपी कमलेश का सनसनीखेज कबूलनामा. ₹10 के लिए पत्नी की नफरत और प्रेमी के साथ मिलकर रची गई हत्या की साजिश का नया अपडेट. जानें प्रियंका की शातिर चाल का सच.

ADVERTISEMENT

NewsTak
देवकृष्ण हत्याकांड में आरोप कमलेश और प्रियंका के खुलासे.
google news

मध्य प्रदेश के धार जिले का देवकृष्ण हत्याकांड अब एक ऐसी मोड़ पर पहुंच गया है, जिसे सुनकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएं. इस पूरे कत्ल की मास्टरमाइंड कोई और नहीं बल्कि मृतक की पत्नी प्रियंका ही निकली. पुलिस रिमांड में आरोपी प्रेमी कमलेश ने जो राज उगले हैं, उन्होंने जांच अधिकारियों को भी सन्न कर दिया है. प्रियंका के प्रेमी और जीजा कमलेश योजना से लेकर हत्या तक की पूरी कहानी बताई है. इधर प्रियंका ने देवकृष्ण को लेकर अपना दर्द बयां किया है.