MP Crime: परीक्षा केंद्र के शौचालय में छात्रा ने बच्चे को जन्म दिया, 8 महीने तक परिवार से छिपाई प्रेग्नेंसी, सामने आई दर्दनाक सच्चाई
MP Crime News: मध्य प्रदेश के धार जिले में 10वीं बोर्ड परीक्षा देने आई एक नाबालिग छात्रा ने परीक्षा केंद्र के शौचालय में बच्चे को जन्म दिया. जांच में सामने आया कि पिछले एक साल से उसके साथ दुष्कर्म हो रहा था और आरोपी ने धमकी देकर उसे चुप रखा था. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. जानिए एमपी क्राइम की इस दर्दनाक घटना की पूरी कहानी.
ADVERTISEMENT

MP Crime News
मध्य प्रदेश के धार जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है. यहां हाई स्कूल (10वीं) की बोर्ड परीक्षा देने आई एक नाबालिग छात्रा ने परीक्षा केंद्र के शौचालय में एक बच्चे को जन्म दिया. इस घटना के बाद स्कूल परिसर में हड़कंप मच गया। शुरुआती जांच में जो सच्चाई सामने आई, वह बेहद डरावनी और समाज के लिए एक बड़ा सबक है.