'मैं खूबसूरत और तुम काले हो...डिजर्व नहीं करते'...सोनम रघुवंशी की राह पर चलने वाली प्रियंका की नई कहानी पता चली
धार के गोंदीखेड़ा हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा! मृतक की बहन ने बताया कि आरोपी पत्नी प्रियंका पति को 'काला' कहकर अपमानित करती थी और तलाक मांग रही थी. 2020 के पहले से चल रहे अवैध संबंधों और पारिवारिक कलह ने ली युवक की जान.
ADVERTISEMENT

शादी के बाद से गांव के युवक के साथ अफेयर में भी प्रियंका.
मध्य प्रदेश के धार में सोनम रघुवंशी की राह पर चलने वाली प्रियंका पुराहित को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. प्रियंका और उसके मृतक पति देवकृष्ण की शादी 15 साल की उम्र में हुई थी. तब दोनों नाबालिग थे. जब प्रियंका 21 साल की हो गई तब उसका गौना हुआ. यानी तब उसे पति के पास ससुराल भेजा गया. वो जाना नहीं चाहती थी क्योंकि उसका अफेयर गांव के ही कमलेश पुरोहित से चल रहा था. उसने ससुराल जाने का विरोध किया, फिर भी घर वालों को उसकी विदाई करा दी.