मिर्ची व्यापारी पति के शव पर फूट-फूटकर रोने वाली प्रियंका 'सोनम रघुवंशी' निकली? लूटकांड वाली घटना का झकझोर देने वाला खुलासा
इंदौर के पास धार में पत्नी नेसुपरी किलर को 1 लाख रुपए देकर पति देवकृष्ण की बेरहमी से हत्या करा दी. लूट की झूठी कहानी गढ़कर पुलिस को गुमराह करने वाली प्रियंका का हुआ पर्दाफाश. जानें कैसे सोनम रघुवंशी केस जैसा निकला यह मामला.
ADVERTISEMENT

प्रियंका निकली पति की कातिल?
मध्य प्रदेश के धार जिले में आधी रात लूट और मिर्ची व्यापारी की हत्या ने सनसनी मचा दी. पूरा इलाका दहल गया. घर वालों का तो रो-रोकर बुरा हाल हो गया. गोंदीखेड़ा चारण गांव में मिर्च कारोबारी देवकृष्ण पुरोहित (28) खून से लथपथ उनके बिस्तर पर पड़े थे. सिर पर गहरा घाव था. पत्नी प्रियंका पुरोहित दूसरे कमरे में बंधक थी. हाथ-पांव बांध दिए गए थे. घर से 3 लाख के जेवर और 50 हजार रुपए कैश गायब थे. पूरे इलाके में इस डकैती की चर्चा ने लोगों के होश उड़ा दिए थे. पुलिस के लिए भी ये केस चुनौती बन गया था. हालांकि जब घटना का खुलासा हुआ तो सबके होश फाख्ता हो गए. गहने और कैश घर में ही मिल गए. मृतक की पत्नी प्रियंका और कमलेश पुरोहित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. हत्या करने का आरोपी सुरेंद्र अभी फरार है. पुलिस उसकी खोजबीन में लगी है.