धीरेंद्र शास्त्री के भाई ने पहले वीडियो जारी कर तोड़ लिया 'जीवन भर' का रिश्ता, फिर लिया यू-टर्न

Bageshwar Dham Controversy:  बागेश्वर बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग का अब दूसरा वीडियो सामने आया है. जिसमें उन्होंने कहा कि हमारा वीडियो गलत तरीके से पेश करके दिखाया गया. मेरा ऐसा उद्देश्य नहीं था.

ADVERTISEMENT

धीरेंद्र शास्त्री अपने छोटे भाई शालिग्राम गर्ग के साथ.
धीरेंद्र शास्त्री के छोटे भाई के एक वीडियो वायरल होने के बाद बागेश्वर धाम को देनी पड़ी सफाई.
google news

Bageshwar Dham Controversy: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जहां पूरे देश में हिंदुओं को जोड़ने की बात कर रहे हैं. वहीं, उनके छोटे भाई शालिग्राम गर्ग का सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो गया, जिसमें वह कह रहे हैं कि उन्होंने अपने सभी रिश्ते तोड़ते हैं और बागेश्वर धाम से बागेश्वर धाम एवं महाराज जी और सनातन हिंदुओं की छवि धूमल हुई है. इसके लिए हम बालाजी सरकार और पूज्य महाराज जी से क्षमा मांगते हैं. इस वीडियो को लेकर जब विवाद होने लगा तो शालिग्राम गर्ग ने यू-टर्न लेते हुए सफाई दी और कहा कि हमारी बातों को गलत तरीके से पेश किया गया.