जातिगत टिप्पणी पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सफाई, बोले- जो भी कहा हिन्दू शास्त्रों के आधार पर कहा
Dhirendra Krishna Shastri: पिछले कुछ समय से बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री का विरोध किया जा रहा है. ये विरोध हो रहा है धीरेंद्र शास्त्री द्वारा हैहयवंशी समाज और सहस्त्रबाहु अर्जुन को लेकर की गई टिप्पणी को लेकर. इसके विरोध में कार्रवाई की मांग की जा रही थी. अब धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने इस […]
ADVERTISEMENT

Dhirendra Krishna Shastri: पिछले कुछ समय से बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री का विरोध किया जा रहा है. ये विरोध हो रहा है धीरेंद्र शास्त्री द्वारा हैहयवंशी समाज और सहस्त्रबाहु अर्जुन को लेकर की गई टिप्पणी को लेकर. इसके विरोध में कार्रवाई की मांग की जा रही थी. अब धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने इस मामले पर अपनी सफाई दी है. उन्होंने कहा कि ‘हमने जो कुछ भी कहा है, वह हमारे पवित्र हिन्दू शास्त्रों में वर्णित आधार पर कहा गया है. उनका उद्देश्य किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था.’
हैहयवंश, कलचुरी और क्षत्रिय ताम्रकार समाज द्वारा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का विरोध किया जा रहा था. ये विरोध धीरेंद्र शास्त्री द्वारा सहस्त्रबाहु अर्जुन को लेकर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर किया जा रहा था. इसे लेकर समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपकर धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी.
क्या है पूरा मामला
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड हुआ था. जिसमें उनके द्वारा कलचुरी और क्षत्रिय ताम्रकार समाज के आराध्य देव सहस्त्रबाहु अर्जुन के बारे में टिप्पणी की गई थी. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा यह कहा गया था कि वह सहस्त्रबाहु जिस वंश का था उस वंश का नाम हैहयवंश था और हैहेवंश का राजा बड़ा ही कुकर्मी साधुओं पर अत्याचार करने वाला, स्त्रियों पर बलात करने वाले जितने भी क्षत्रिय वंश के राजा थे, ऐसे आताताइयों के खिलाफ परशुराम भगवान ने फंसा उठाया था. इस तरह की टिप्पणी को लेकर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री विवादों में फंस गए थे.
धीरेंद्र शास्त्री ने दी सफाई
इस पूरे मामले पर सफाई देते हुए पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने ट्वीट किया कि विगत कुछ दिनों से एक विषय संज्ञान में आया है एक चर्चा के मध्य में मेरे द्वारा भगवान परशुराम जी एवं महाराज सहस्त्रबाहू अर्जुन जी के मध्य हुए युद्ध के विषय में जो भी कहा गया है वह हमारे पवित्र हिन्दू शास्त्रों में वर्णित आधार पर कहा गया है…
धीरेंद्र शा्स्त्री ने कहा कि हमारा उद्देश्य किसी भी समाज अथवा वर्ग की भावनाओं को आहत करने का नहीं था और न ही कभी होगा, क्योंकि हम तो सदैव सनातन की एकता के पक्षधर रहे हैं. उन्होंने कहा कि फिर भी यदि हमारे किसी शब्द से किसी की भावना आहत हुई हो तो इसका हमें खेद है. आखिर में लिखा कि हम सब हिन्दू एक हैं, एक रहेंगे.हमारी एकता ही हमारी शक्ति है.
विगत कुछ दिनों से एक विषय संज्ञान में आया है एक चर्चा के मध्य में मेरे द्वारा भगवान परशुराम जी एवं महाराज सहस्त्रबाहू अर्जुन जी के मध्य हुए युद्ध के विषय में जो भी कहा गया है वह हमारे पवित्र हिन्दू शास्त्रों में वर्णित आधार पर कहा गया है…
हमारा उद्देश्य किसी भी समाज अथवा वर्ग… pic.twitter.com/YVpfmlX8IQ
— Bageshwar Dham Sarkar (Official) (@bageshwardham) April 28, 2023
ये भी पढ़ें: धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी को लेकर बवाल, हैहयवंशी समाज ने किया हंगामा; बोले- माफी मांगे वरना…
