MP में आर्मी की ट्रेन उड़ाने के लिए क्या रेलवे कर्मचारी ने रखे डेटोनेटर? RPF करेगी पूछताछ

MP Train Accident: मामले की जांच में आरपीएफ ने पाया कि दिल्ली-मुंबई ट्रैक पर सागफाटा और डोंगरगांव के बीच 10 डेटोनेटर करीब एक से डेढ़ फीट की दूरी पर रखे गए थे. यह ट्रेन तिरुवनंतपुरम जा रही थी और इसमें सेना के अधिकारी, कर्मचारी और हथियार भी मौजूद थे.

ADVERTISEMENT

mp_train_accident
मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में आर्मी की ट्रेन को उड़ाने की कोशिश की गई.
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

एमपी के बुरहानपुर में रेलवे ट्रैक पर डेटोनेटर रखने के मामले में जांच तेज

point

पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, 25 सितंबर तक के रिमांड पर लिया

MP Train Accident News: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में 18 सितंबर को सागफाटा रेलवे स्टेशन के पास आर्मी की स्पेशल ट्रेन के गुजरने से पहले ट्रैक पर डेटोनेटर फटने की घटना से जुड़ी जांच में रेलवे के एक कर्मचारी साबिर को गिरफ्तार किया गया है. साबिर रेलवे में मेट के पद पर कार्यरत है, जिसका काम रेलवे ट्रैक पर गश्त करना होता है. उसे डेटोनेटर चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है और सोमवार को खंडवा सिविल कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसे 25 सितंबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है. एक अन्य कर्मचारी से भी पूछताछ की गई है और उसे नोटिस दिया गया है.