हिंदूराष्ट्र के सवाल पर दिग्विजय का जवाब- CM शिवराज से पूछा क्या? पहले उनकी राय ले लें…

MP Politics: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पत्नी संग सीहोर के मनकामेश्वर मंदिर पहुंचे और वहां पर पूजा अर्चना की. इसके बाद शिवरात्रि पर निकले चल समारोह में शामिल हुए. हिंदूराष्ट्र बनाने को लेकर हो रही सियासत पर जब उनसे सवाल किया गया तो उन्हाेंने कहा कि ये सवाल सीएम शिवराज से पूछा […]

ADVERTISEMENT

Digvijay singh question of Hindu Rashtra - CM Shivraj singh what opinion first
Digvijay singh question of Hindu Rashtra - CM Shivraj singh what opinion first
Google CTA

MP Politics: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पत्नी संग सीहोर के मनकामेश्वर मंदिर पहुंचे और वहां पर पूजा अर्चना की. इसके बाद शिवरात्रि पर निकले चल समारोह में शामिल हुए. हिंदूराष्ट्र बनाने को लेकर हो रही सियासत पर जब उनसे सवाल किया गया तो उन्हाेंने कहा कि ये सवाल सीएम शिवराज से पूछा क्या? पहले उनकी राय ले लें, उसके बाद मैं अपना जवाब दूंगा.

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह महाशिवरात्रि के मौके पर शनिवार शाम सीहोर पहुंचे. उन्होंने शहर के मनकामेश्वर मंदिर में दर्शन किए और प्रदेश की खुशहाली समृद्धि की कामना की. साथ ही शिवरात्रि पर निकले भव्य चल समारोह में शामिल हुए. इस दौरान समिति के लोगों के द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का स्वागत सम्मान किया.

विपक्ष की एकता के सवाल पर कहा- फैसला मैं अकेले नहीं ले सकता
नीतीश कुमार के बयान देश की विपक्ष की एकता बनाए रखने का फैसला कांग्रेस पार्टी करेगी. इस पर दिग्विजय ने कहा कि कांग्रेस का अपना काम करने का तरीका है. यह फैसला मैं अकेले नहीं ले सकता. मेरी प्रार्थना है नीतीश राष्ट्रीय अध्यक्ष से खुद बात करें.

ये भी पढे़: दिग्विजय सिंह सक्रिय; भोपाल में सेक्टर मंडलम की बैठक में पहुंचे, कार्यकर्ताओं से कहा- डरो नहीं, डटकर संघर्ष करो

Digvijay singh, MP News
फोटो: नवेद जाफरी

हिंदू राष्ट्रवाद के सवाल को सीएम शिवराज की तरफ घुमाया
वहीं, हिंदू राष्ट्र को लेकर हो रही बयानबाजी पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि यह सवाल शिवराज जी से पूछा क्या? वह जवाब देंगे उसके बाद में अपना जवाब दे दूंगा. असल में, पत्रकारों ने जब उनसे हिंदू राष्ट्रवाद पर सवाल किया तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया और तीर को घुमाकर सीएम शिवराज की तरफ ले गए.

बता दें कि मध्य प्रदेश में हिंदू राष्ट्रवाद को लेकर बयान बाजी शुरू हो गई है, इसकी शुरुआत बागेश्वर धाम वाले पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने हिंदू राष्ट्रवाद का नारा दिया है, जिसका वहां पहुंचे भाजपा के नेता समर्थन भी कर चुके हैं. इस पर एक बहस छिड़ गई है. वहीं, दिग्विजय सिंह इस वक्त मध्य प्रदेश की राजनीति में सक्रिय हो गए हैं. वह बूथ मंडलम की बैठकों में भाग ले रहे हैं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में चुनाव से पहले जोश भर रहे हैं.