बीजेपी के बागी वीरेंद्र रघुवंशी का क्यों कटा टिकट, दिग्विजय सिंह ने कर दिया बड़ा खुलासा
MP Election 2023: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 88 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी, इसके साथ ही उन्होंने एक सीट छोड़कर लगभग सभी 229 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया. लेकिन सबसे ज्यादा हैरानी शिवपुरी विधानसभा सीट को लेकर हुई, जब बीजेपी से बगावत कर कांग्रेस में आए वीरेंद्र रघुवंशी […]
ADVERTISEMENT

BJP rebel Virendra Raghuvanshi Digvijay Singh inside story mp elections 2023
MP Election 2023: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 88 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी, इसके साथ ही उन्होंने एक सीट छोड़कर लगभग सभी 229 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया. लेकिन सबसे ज्यादा हैरानी शिवपुरी विधानसभा सीट को लेकर हुई, जब बीजेपी से बगावत कर कांग्रेस में आए वीरेंद्र रघुवंशी उम्मीद लगाए बैठे थे, लेकिन उनकी झोली खाली रही. हालांकि यह माना जा रहा था कि कमलनाथ और दिग्विजय सिंह की ‘कपड़ा फाड़’ लड़ाई के बाद शिवपुरी विधानसभा सीट पर घोषित उम्मीदवार केपी सिह का नाम बदलकर वीरेंद्र रघुवंशी को टिकट दिया जाएगा. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. अब दिग्विजय सिंह ने खुद खुलासा करते हुए वीरेंद्र रघुवंशी को टिकट क्याें नहीं मिला, इसकी इनसाइड स्टोरी सुनाई है..