UGC के नए नियम बनाने वाले समिति के चेयरमैन हैं दिग्विजय सिंह, जानिए उनकी कमेटी ने क्या सुझाया था

यूजीसी ने कॉलेज-यूनिवर्सिटी में भेदभाव रोकने के लिए कुछ नए नियम बनाए हैं. ये नियम एक संसदीय समिति की सिफारिशों पर आधारित हैं, जिसके अध्यक्ष कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह हैं.

ADVERTISEMENT

दिग्विजय सिंह
दिग्विजय सिंह
Google CTA

देश में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के नए नियम इन दिनों भारी बहस का विषय बने हुए हैं. मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में सामान्य वर्ग के छात्र और सामाजिक संगठन सड़कों पर उतर आए हैं. विरोध का कारण वो बदलाव है जो UGC ने अपने ड्राफ्ट नियमों में हाल ही में किए हैं. इन बदलावों की बुनियाद एक संसदीय समिति की रिपोर्ट है, जिसने उच्च शिक्षा संस्थानों में भेदभाव से जुड़े मामलों पर कड़े सुझाव दिए थे.