दिग्विजय सिंह ने बेटे सिर पर रखी पगड़ी तो लोगों ने कहा पिता ने सौंप दी अपनी गद्दी! जानिए कौन हैं उनके बेटे जयवर्धन सिंह

Jayvardhan Singh Viral Video: पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा जब उनके गढ़ राघौगढ़ पहुंची, तो एक खास पल ने सबका ध्यान खींच लिया. बेटे जयवर्धन सिंह के साथ उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसके बाद सियासी गलियारों में चर्चा है कि क्या दिग्विजय सिंह ने बेटे को अपनी राजनीतिक विरासत सौंपने का संकेत दिया है?

ADVERTISEMENT

दिग्विजय सिंह और जयवर्धन के बीच दिखी गजब की बॉन्डिंग
दिग्विजय सिंह और जयवर्धन के बीच दिखी गजब की बॉन्डिंग
Google CTA

Digvijay Singh and Jayvardhan Singh Viral Video: मध्य प्रदेश की राजनीति में अपने बयानों और अनोखे राजनीतिक अंदाज के लिए मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह इन दिनों अपनी 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा' को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं. उज्जैन से शुरू हुई 950 किलोमीटर लंबी यह पदयात्रा जब उनके गृह क्षेत्र और गढ़ माने जाने वाले राघवगढ़ पहुंची, तो वहां एक ऐसा नजारा देखने को मिला जिसने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है. यात्रा के स्वागत के दौरान दिग्विजय सिंह अपने बेटे और विधायक जयवर्धन सिंह के साथ आदिवासी लोकगीतों की धुन पर थिरकते हुए नजर आए, इसी दौरान एक बेहद भावुक पल सामने आया जिसने सबको हैरान कर दिया.

पगड़ी उतारकर बेटे के सिर पर रखने का वीडियो वायरल

राघवगढ़ में प्रवेश के दौरान दिग्विजय सिंह अचानक भावुक हो गए और उन्होंने अपने सिर से पगड़ी उतारकर अपने आगे चल रहे बेटे जयवर्धन सिंह के सिर पर रख दी. इस दौरान जयवर्धन सिंह भी अपने पिता पर नोट न्योछावर करते हुए दिखाई दिए. पिता-पुत्र के बीच का यह इमोशनल मूवमेंट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस घटना के सामने आने के बाद राजनीतिक जानकारों और समर्थकों के बीच चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है कि क्या दिग्विजय सिंह ने आधिकारिक तौर पर अपनी राजनीतिक विरासत और गद्दी अपने बेटे जयवर्धन सिंह को सौंप दी है?

राजनीतिक संन्यास के सवाल पर क्या बोले दिग्विजय सिंह?

लंबे समय से यह कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या दिग्विजय सिंह इस पदयात्रा के बाद सक्रिय राजनीति से संन्यास ले सकते हैं. जब इस बारे में 'एमपी तक' ने खुद दिग्विजय सिंह से सवाल किया, तो उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा, "राजनीतिक व्यक्ति तो आखिरी सांस तक उससे छूटता नहीं है." हालांकि, इसके बावजूद राघवगढ़ में हुई इस पगड़ी रस्म को उनके राजनीतिक उत्तराधिकार से जोड़कर देखा जा रहा है.

बता दें कि 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी जयवर्धन सिंह और उनके परिवार की सक्रियता काफी बढ़ गई थी. अब इस 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा' के दौरान परिवार का यह मेल और पगड़ी सौंपने का यह सांकेतिक कदम कांग्रेस पार्टी और मध्य प्रदेश की सियासत में एक बड़ा संदेश दे रहा है. यात्रा के अयोध्या पहुंचने और उसके समापन के बाद यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या दिग्विजय सिंह अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर कोई बड़ा आधिकारिक ऐलान करते हैं या नहीं.

कौन हैं जयवर्धन सिंह?

जयवर्धन सिंह मध्य प्रदेश की राघोगढ़ विधानसभा सीट से कांग्रेस के विधायक हैं और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बेटे हैं. उनका जन्म 9 जुलाई 1986 को हुआ था. उन्होंने देहरादून के दून स्कूल से पढ़ाई की और दिल्ली के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से बीकॉम ऑनर्स किया. इसके बाद उन्होंने अमेरिका की कोलंबिया यूनिवर्सिटी से मास्टर इन पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन की डिग्री हासिल की. उन्होंने 2013 में पहली बार राघोगढ़ सीट से विधानसभा चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की. इसके बाद 2018 और 2023 में भी विधायक चुने गए. कमलनाथ सरकार में 29 दिसंबर 2018 से 20 मार्च 2020 तक उन्होंने नगरीय विकास एवं आवास मंत्री की जिम्मेदारी संभाली. फिलहाल वे सरकार बदलने के बाद से विपक्ष में रहते हुए अपने क्षेत्र और राज्य के मुद्दे  उठाते हैं. 

यह भी पढ़ें:जज बनने के बाद छोड़ा सांसारिक जीवन, बैतूल की प्रखरश्री दीदी लेंगी जैनेश्वरी दीक्षा, बिनौली यात्रा में उमड़ा जनसैलाब