Diwali 2023: दीपावली पर कब करें पूजन? यहां जानें क्या है पूजा का शुभ मुहुर्त?
आज पूरे देश में दीपावाली का त्योहार बड़े ही धूमधाम केक साथ मनाया जाएगा. सनातन धर्म लोगों के लिए दीपावली का पर्व बेहद खास होता है. यही कारण है कि दीपावली का इंतजार सभी लोग पूरे साल भर करते हैं.
ADVERTISEMENT

diwali 2023: आज पूरे देश में दीपावाली का त्योहार बड़े ही धूमधाम केक साथ मनाया जाएगा. सनातन धर्म लोगों के लिए दीपावली का पर्व बेहद खास होता है. यही कारण है कि दीपावली का इंतजार सभी लोग पूरे साल भर करते हैं. अब इसी बीच हम आपको बता रहे हैं कि पूजा-पाठ और अन्य कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त क्या है? हिंदू पंचांग के अनुसार दिवाली का त्योहार और मां लक्ष्मी की पूजा कार्तिक माह के अमावस्या तिथि पर प्रदोष काल और स्थिर लग्न किया जाता है। इस बार दिवाली पर लक्ष्मी-गणेश की पूजन के लिए 2 शुभ मुहूर्त रहेगा.
दोपहर 2 बजकर 45 मिनट से अमावस तिथि लगने वाली है, जो कि 13 नवंबर को दोपहर 2:56 तक रहेगी. दीपावली पर्व के लिए महत्वपूर्ण प्रदोष एवं महानिसीथ काल 12 नवंबर को ही मिल रहे हैं. इस कारण से इस वर्ष दीपावली का पर्व उदय चतुर्दशी तिथि को 12 नवंबर को ही मनाया जाएगा. वहीं, इस बार दीपावली में स्वाति नक्षत्र और आयुष्मान योग का भी शुभ संयोग है. दिवाली पर मां लक्ष्मी की पूजा के लिए 2 शुभ मुहूर्त होंगे. पहला शुभ मुहूर्त शाम के समय यानी प्रदोष काल में मिलेगा जबकि दूसरा शुभ मुहूर्त निशिथ काल में होगा.
क्या है पूजा का शुभ मुहुर्त?
प्रदोष काल 12 नवंबर 2023- सायंकाल 05:11 से 07:39 बजे तक
वृषभ काल (स्थिर लग्न) -05:22 बजे से 07:19 बजे तक
दिवाली का रात को महालक्ष्मी पूजा के लिए यह निशीथ काल मुहूर्त भी अच्छा माना जाता है। निशीथ काल का मुहूर्त 11:39 बजे से रात्रि 12:30 बजे तक रहेगा। जिसकी अवधि लगभग 52 मिनट की होगी.
इस दिवाली जरूर करें ये काम
स्वास्तिक का चिह्न लगाएं
दिवाली के दिन अपने घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक का चिन्ह लगाना न भूलें. इससे घर में बरकत आएगी. घर से नकारात्मकता समाप्त हो जाएंगी. इससे आपको मां लक्ष्मी का सीधा आशीर्वाद मिलेगा.
फूलों का करें इस्तेमाल
दिवाली की सजावट में नकली फूलों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. घर की सजावट में असली फूलों का ही इस्तेमाल करना है. इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा. मां लक्ष्मी बहुत जल्द प्रसन्न हो जाएंगी. साथ ही फूलों की तैरती हुई पंखुड़ियां भी अच्छा वास्तु माना जाता है
चांदी का सिक्का
अगर आपके घर में कोई आर्थिक समस्या आ रही है तो इस दिवाली आप घर में एक चांदी का सिक्का लाएं और उसका आकार चौकोर ही होना चाहिए. रात भर उसे पूजा में रखें, उसके बाद अगली सुबह उसे अपने पर्स में रखें. इससे आपके घर की आर्थिक स्थिति अच्छी हो जाएगी. घर में सिर्फ बरकत ही होगी.
फर्नीचर और मुख्य दरवाजा
घर का फर्नीचर भी व्यस्थित होना चाहिए. इससे सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है. आपके घर के मुख्य द्वार पर कोई कचरा नहीं होना चाहिए.वहीं दरवाजे से चरमराने वाला शोर नहीं आना चाहिए.
ये भी पढ़ें: फलौदी सट्टा बाजार के अनुमान ने बदल दी चुनावों की दिशा, जानें एमपी में बनेगी किसकी सरकार
