दिल दहला देने वाले हादसे से कांप उठा इंदौर, एक ही झटके कई लोगों की चली गई जान...
इंदौर के बड़ा गणपति क्षेत्र में एक नशे में धुत ट्रक ड्राइवर ने कई वाहनों को कुचलते हुए दो लोगों की जान ले ली और 13 को घायल कर दिया. हादसे ने पुलिस और ट्रैफिक व्यवस्था की बड़ी लापरवाही को उजागर कर दिया, जिससे लोगों में गहरा आक्रोश है.
ADVERTISEMENT

इंदौर का दिल कहे जाने वाला बड़ा गणपति इलाका सोमवार यानी 15 सितंबर की रात एक दर्दनाक हादसे का गवाह बना, जिसने पूरे शहर को हिला कर रख दिया. एयरपोर्ट से आने वाले इस व्यस्त रोड पर एक नशे में धुत ट्रक ड्राइवर ने ताबड़तोड़ कई वाहनों को टक्कर मार दी. इस भयानक हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि लगभग 13 लोग घायल हुए हैं.
