दिग्विजय सिंह कांग्रेस की रणनीति बनाने में जुटेंगे, सागर-दमोह में रहेंगे 5 दिन

MP News: मध्य प्रदेश में चुनावी साल है और कांग्रेस पूरी रणनीति के साथ जुट गई है. कांग्रेस संगठन को मजबूती देने, जनसंपर्क और प्रचार अभियान की कमान फिलहाल दो ही नेताओं के कंधो में है. एक हैं पूर्व सीएम कमलनाथ और दूसरे पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह. दिग्विजय सिंह ने जोर शोर से जनसंपर्क और […]

ADVERTISEMENT

Digvijay Singh, MP Election 2023, CM Shivraj, Narendra Modi, MP Politics
Digvijay Singh, MP Election 2023, CM Shivraj, Narendra Modi, MP Politics
google news

MP News: मध्य प्रदेश में चुनावी साल है और कांग्रेस पूरी रणनीति के साथ जुट गई है. कांग्रेस संगठन को मजबूती देने, जनसंपर्क और प्रचार अभियान की कमान फिलहाल दो ही नेताओं के कंधो में है. एक हैं पूर्व सीएम कमलनाथ और दूसरे पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह. दिग्विजय सिंह ने जोर शोर से जनसंपर्क और कार्यकर्ताओं से चर्चा शुरू कर दी है. अपने बयानों को लेकर वह अक्सर विवादों में भी रहते हैं. इस बार दिग्विजय सिंह बुंदेलखंड और महाकौशल के 5 दिन के दौरे पर पहुंच रहे हैं. बता दें कि हाल में ग्वालियर और गुना के दौरे पर पहुंचे दिग्विजय सिंह ने ज्योतिरादित्य सिंधिया पर जमकर हमला बोला था.