रेलवे स्टेशन पर बजा देशभक्ति गीत तो मगन होकर डांस करने लगा बुजुर्ग, वीडियो पर आया रेलवे का रिएक्शन !

स्वतंत्रता दिवस पर 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत अशोकनगर रेलवे स्टेशन पर 'देश रंगीला' गाना बजने पर एक बुजुर्ग यात्री खुशी से झूम उठे. रेलवे प्लेटफॉर्म पर हाथ में छाता लिए उनके बेफिक्र डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

ADVERTISEMENT

मध्यप्रदेश की वीडिये हे रहा वायरल
मध्यप्रदेश का वीडियो हे रहा वायरल
Google CTA

उम्र तो सिर्फ एक नंबर है, इंसान को दिल से जवान होना चाहिए... ये कहावत मध्य प्रदेश के अशोकनगर रेलवे स्टेशन पर उस वक्त सच साबित हो गई जब एक बुजुर्ग यात्री रेलवे प्लेटफॉर्म पर बज रहे देशभक्ति गीत पर बेफिक्र होकर थिरकने लगे. स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत रेलवे स्टेशन पर देशभक्ति के तराने बजाए जा रहे थे जिसे सुनकर बुजुर्ग खुद को रोक नहीं पाए और खुशी से झूम उठे.