नौकरी देने के बहाने युवती से इंजीनियर ने की ऐसी हरकत कि 15 चप्पल खाने वाला Video हुआ वायरल
सब इंजीनियर रामस्वरूप पर आरोप है कि इन्होंने युवती को नौकरी पर रखने की बात कह बुलाया और फिर उसे अपनी जगीर समझ बैठे. वो हरकतें करने लगे जिसने सीमाएं लांघनी शुरू की. युवती का खून खौल गया और पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: एमपी तक.
▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
PWD के सब इंजीनियर की इस हरकत पर विभाग ने भी की कार्रवाई.
युवती ने भी पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है.
मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यूजर्स वीडियो पर कैप्शन लिख रहे हैं- 'ऐसों की ऐसे ही कुटाई हो तो बदलेगा समाज'. दरअसल ये वीडियो ग्वालियर जिले के डबरा में लोक निर्माण विभाग (PWD) के एक सब-इंजीनियर का है. वीडियो धानी रंग का कुर्ता पहले सब इंजीनियर की खैर-खबर एक युवती अपने चप्पलों से ले रही है. आरोप है कि सब इंजीनियर रामस्वरूप कुशवाह ने लड़की के साथ गंदी हरकत कर दी थी. मामले में रामस्वरूप कुशवाह के खिलाफ कार्रवाई भी हो गई है.