मध्य प्रदेश में फर्जी DIG ने किया करोड़ों का खेल, वर्दी, लग्जरी कार और नकली रुतबे से सर्राफा कारोबारियों को ऐसे ठगा
मध्य प्रदेश के दतिया में फर्जी डीआईजी और इंस्पेक्टर बनकर दो सर्राफा कारोबारियों से ₹1.09 करोड़ की ठगी करने वाले आरोपी मनीष कुमार की गिरफ्तारी हुई है.
ADVERTISEMENT

मध्य प्रदेश से आया हैरान करने वाला मामला
वर्दी भले ही नकली थी, लेकिन उसका रौब बिल्कुल असली जैसा था. गाड़ी पर वीआईपी नंबर प्लेट, आलीशान दफ्तर, पुलिस की यूनिफॉर्म और बात करने का ऐसा अंदाज कि सामने वाला बिना कोई सवाल किए सीधे सलाम ठोक दे. मध्य प्रदेश के दतिया से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक शातिर युवक ने खुद को कभी फर्जी DIG तो कभी एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) का इंस्पेक्टर बताकर दो प्रतिष्ठित सर्राफा कारोबारियों से 1 करोड़ 9 लाख 50 हजार रुपये की मोटी उगाही कर डाली.