IAS का रुतबा, लग्जरी कार और एकेडमी की किट... जानें फर्जी IAS तृप्ति राजपूत के ठिकानों से पुलिस को क्या-क्या मिला?

Fake IAS Tripti Rajput Case: मध्य प्रदेश में फर्जी IAS अधिकारी बनकर लाखों की ठगी करने वाली तृप्ति राजपूत की पोल खुल गई है. चंदेरी पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी को भोपाल लेकर पहुंची, जहां उसके घर और ससुराल से फर्जी IAS मोमेंटो, मसूरी ट्रेनिंग दस्तावेज, महंगे होटल बिल और 'भारत सरकार' लिखी कार बरामद हुई.

ADVERTISEMENT

फर्जी IAS तृप्ति राजपूत केस में बड़ा पुलिस खुलासा
फर्जी IAS तृप्ति राजपूत केस में बड़ा पुलिस खुलासा
Google CTA

Fake IAS Tripti Rajput Bhopal News: मध्य प्रदेश में खुद को आईएएस (IAS) अफसर और पर्यटन विभाग की एडिशनल डायरेक्टर बताकर लाखों रुपए की ठगी करने वाली फर्जी महिला अफसर तृप्ति सिंह राजपूत के फर्जीवाड़े का जाल लगातार गहराता जा रहा है. अशोकनगर जिले की चंदेरी पुलिस जब 3 दिन की पुलिस रिमांड के दौरान तृप्ति और उसके भाई सुधांशु सिंह को लेकर भोपाल जांच के लिए पहुंची, तो वहां छापेमारी के दौरान मिले सबूतों को देखकर पुलिस अधिकारी भी सन्न रह गए. आरोपी के भोपाल स्थित बागमोगलिया, अलकापुरी और अयोध्या नगर ठिकानों से फर्जी आईएएस ट्रेनिंग से जुड़े मोमेंटो, दस्तावेज और भारत सरकार लिखी लग्जरी गाड़ी बरामद हुई है.