भोपाल: फर्जी IAS तृप्ति सिंह का एक और बड़ा कारनामा, MP टूरिज्म के नाम पर लगभग 50 लाख की कर ली ठगी, जानें पूरा मामला

भोपाल में खुद को आईएएस बताने वाली फर्जी अफसर तृप्ति सिंह पर MP टूरिज्म में ठेका और लीज दिलाने के नाम पर ₹49 लाख की ठगी का आरोप लगा है, जिसके तहत उस पर चौथी FIR दर्ज हुई है.

ADVERTISEMENT

फर्जी IAS तृप्ति सिंह
फर्जी IAS तृप्ति सिंह
Google CTA

खुद को IAS अफसर बताकर सोशल मीडिया पर ब्लॉग्स और रील्स के जरिए रौब जमाने वाली फर्जी आईएएस अधिकारी तृप्ति सिंह की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में तृप्ति सिंह के खिलाफ एक और गंभीर मामले में चौथी एफआईआर (FIR) दर्ज की गई है. इस बार तृप्ति सिंह पर मध्य प्रदेश टूरिज्म विभाग में होटल की लीज और ठेका दिलाने के नाम पर करीब 49 लाख की कथित ठगी का आरोप लगा है.