MP में बिजली संकट पर किसानों ने उठाए सवाल, कैमरा बंद करवाते दिखे BJP सांसद रोडमल नागर, वीडियो वायरल

किसानों ने बिजली संकट पर सवाल उठाए, तो कैमरा बंद करवाने का मामला सामने आ गया. आगर मालवा से वायरल इस वीडियो ने राजगढ़ सांसद रोडमल नागर के रवैये पर सवाल खड़े कर दिए हैं. अब सवाल है कि जब किसान अपनी परेशानी लेकर जनप्रतिनिधियों तक पहुंच रहे हैं, तो उनकी आवाज कैमरे पर आने से परहेज क्यों ?

ADVERTISEMENT

MP में बिजली संकट पर किसानों ने उठाए सवाल, कैमरा बंद करवाते दिखे सांसद रोडमल
BJP MP Roadmal Nagar
Google CTA

मध्य प्रदेश में बिजली संकट के बीच किसानों की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं. खेतों की सिंचाई प्रभावित होने से किसान बिजली की समस्या से जूझ रहे हैं. इसी बीच आगर मालवा जिले से सामने आए एक वायरल वीडियो ने राजगढ़ के सांसद रोडमल नागर को सवालों के घेरे में ला दिया है. वीडियो में किसान बिजली की समस्या को लेकर अपनी बात रखते नजर आ रहे हैं, जबकि इसी दौरान सांसद रोडमल नागर कैमरा बंद करवाते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो सामने आने के बाद सांसद के रवैये को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई है.