ऐसी क्या मजबूरी थी कि 3 बच्चों को पीठ पर बांधकर नदी कूद गया पिता, जानें

खरगोन में एक युवक अपने तीन मासूम बच्चों को लेकर नदी पर बने बांध में कूद गया. इस घटना में दो बच्चों की मौत हो गई है.

ADVERTISEMENT

Father jumped into river with three children tied on his back 2 child death, MP News, Crime News, Madhya Pradesh, Khargone News
Father jumped into river with three children tied on his back 2 child death, MP News, Crime News, Madhya Pradesh, Khargone News
Google CTA

MP Crime News: मध्य प्रदेश के खरगोन में दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है. रविवार शाम एक युवक अपने तीन मासूम बच्चों को लेकर नदी पर बने बांध में कूद गया. इस घटना में दो बच्चों की मौत हो गई है. ड्यूटी डॉक्टर ने बताया कि पिता के कपड़े सूखे हुए थे, इसलिए ये मामला बेहद संदिग्ध नजर आ रहा है.

ये मामला खरगोन कोतवाली के संतोषी माता मंदिर स्थित कुंदा नदी के तोरण डैम का है. संजय नगर निवासी बिलाल अपने 3 बच्चों को लेकर डैम पहुंचे, शाम के समय डैम पर आगे बढ़ते देख सुरक्षाकर्मी ने उन्हें रुकने के लिए आवाज लगाई, लेकिन बिलाल ने तीनों बच्चों के साथ कुंदा नदी के बांध में छलांग लगा दी.

ये भी पढ़ें: चंबल में चुनाव के बाद दलित का घर जलाया, BJP के मंत्री के खिलाफ लग रहे चौंकाने वाले आरोप

क्यों उठाया खौफनाक कदम?

बिलाल के कूदने की जानकारी लगते ही गार्ड ने तत्काल पुलिस को सूचना दी. कोतवाली पुलिस बगैर मौका गवाएं तत्काल बांध तक पहुंची. पुलिस टीम तुरंत ऑपरेशन में जुट गई और सभी को बाहर निकाला गया. सभी को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे. इलाज के दौरान 6 वर्षीय फैजल और 4 वर्षीय अरहान की मौत हो गई. जबकि बेटी और पिता सुरक्षित हैं. बिलाल और उसकी बेटी का उपचार जारी है. बताया जा रहा है कि पत्नी से विवाद के बाद बिलाल ने ये खौफनाक कदम उठाया.

पिता के कपड़े सूखे?

ये मामला बेहद संदिग्ध नजर आ रहा है. पुलिस बिलाल से पूछताछ कर रही है. जिला अस्पताल के ड्यूटी डॉक्टर का ने बताया कि दो बच्चों को मृत अवस्था में लाया गया. रिपोर्ट में डूबने से मौत होना आया है. इनके पिता ने बताया है 4 बजे के लगभग इनके पिता वहां पहुंचे थे। साथ वालों ने बताया है कि वो भी डूबे हैं, लेकिन देखकर नहीं लग रहा वे पानी में डूबे हैं क्योंकि कपड़े सूखे हुए थे.

ये भी पढ़ें: प्रेम का दर्दनाक अंत, लड़की के घरवालों ने प्रेमी को दी ऐसी सजा कि जानकर सिहर जाएंगे..