गुना में स्वाइन फ्लू की आशंका, 250 से ज्यादा सुअर मरे; नमक डाल जमीन दफनाए जा रहे शव

Guna News: गुना में बड़े पैमाने पर सुअरों की मौत ने प्रशासन की नींद उड़ा कर रख दी है. शहर में एक के बाद एक 250 से ज्यादा सुअरों की मौत हो चुकी है. सुअरों को दफनाने में प्रशासन की सांस फूल रही है, नमक डालकर सुअरों को दफन किया जा रहा है. फिलहाल सुअरों […]

ADVERTISEMENT

swine flu in Guna death of more than 250 pigs Dead bodies buried by pouring salt
swine flu in Guna death of more than 250 pigs Dead bodies buried by pouring salt
google news

Guna News: गुना में बड़े पैमाने पर सुअरों की मौत ने प्रशासन की नींद उड़ा कर रख दी है. शहर में एक के बाद एक 250 से ज्यादा सुअरों की मौत हो चुकी है. सुअरों को दफनाने में प्रशासन की सांस फूल रही है, नमक डालकर सुअरों को दफन किया जा रहा है. फिलहाल सुअरों की मौत की वजह सामने नहीं आई है. सुअरों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है. प्रशासन के पास इसका जवाब नहीं है. हालांकि डॉक्टरों ने नाम नहीं लिखने की शर्त पर बताया कि यह स्वाइन फ्लू ही है. लेकिन इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि अभी तक नहीं की गई है.