MP में हथिनी ने जुड़वां बच्चों को दिया जन्म, पन्ना टाइगर रिजर्व इतिहास में ऐसा पहली बार, जानिए कितना रेयर होता है ये!

हाथियों के जुड़वां बच्चों का जन्म दुनिया में काफी दुर्लभ माना जाता है. हाल के सालों में थाईलैंड, केन्या और कुछ अन्य देशों में ऐसे रेयर मामले दर्ज हुए हैं.

ADVERTISEMENT

मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश
google news

मध्यप्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व में 57 साल की हथिनी अनारकली ने एक साथ दो मादा हाथी बच्चों को जन्म दिया है. यह घटना अपने आप में इसलिए भी अनोखी है क्योंकि प्रकृति में हाथियों के जुड़वां पैदा होने की संभावना बेहद कम होती है. पन्ना को टाइगर रिजर्व घोषित किए जाने के बाद यह पहला जुड़वां जन्म है, जिसने यहां के इतिहास में एक विशेष रिकॉर्ड दर्ज किया है.